हिमांशु को भेजा गया जेल
धनबाद|लोडेड पिस्टलके साथ गिरफ्तार सरायढेला के हिमांशु कुमार को जेल भेजने से पूर्व मेडिकल नहीं कराने से न्यायालय की ओर से धनबाद थाना पुलिस को फटकार लगाई गई। न्यायालय में हिमांशु ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ लुबी सर्कुलर रोड में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया, फिर धनबाद थाना लाया गया। रात में सिंदरी थाना पुलिस ले गई। वहां रात में पुलिस ने मारपीट की। हिमांशु ने चोट के निशान भी दिखाए। हिमांशु ने कहा कि पुलिस उससे कह रही थी।
कि डीएस कॉलोनी में जो 6 लाख 70 हजार की लूट हुई, उसे कबूल कर लो। तीन अपराधियों का बुलाओ और कहो कि हमने लूटकांड को अंजाम दिलाया है। जब उसने कबूल नहीं किया तो पुलिस ने पीटा। रेस्टोरेंट से उसके अलावा दो और लोग पकड़े गए थे, लेकिन वह बिहार के एक बाहुबली विधायक का करीबी था, इसलिए पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा जा रहा है।
हिमांशु को नहीं किया गया प्रताड़ित
^हिमांशुको पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं किया है।\\\'\\\' हेमंतटोप्पो एसपीधनबाद