महालया में हुआ शक्ति का आह्वान
धनबाद| हेमां मेरे घर पधारो और अपनी कृपा बनाए रखो की कामना के साथ मंगलवार को शक्ति की देवी माता दुर्गा का आह्वान किया गया। शहर के हीरापुर समेत बंगभाषी क्षेत्रों में आज महालया को उत्सवी रूप में मनाया गया। सुबह चार बजे से ही घरों में या देवी की गूंज सुनाई देने लगी थी। बच्चे आतिशबाजी कर मां के आगमन की खुशी मना रहे थे। महालया पर आज कोयला नगर स्थित श्री श्री मां आद्या काली मंदिर में महालया का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान से मां का आह्वान किया और देवी के नौ रूपों की आराधना की। मां को आराधना करने बीसीसीएल के अधिकारी भी पहुंचे थे। पुष्पांजलि, हवन और आरती के साथ श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
कोयला नगर मंदिर में अमावस्या एवं महालया पर पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।