पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज पीएमसीएच में तालाबंदी करेगी आजसू

आज पीएमसीएच में तालाबंदी करेगी आजसू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| आउटसोर्सिंगपर कर्मचारियों के बहाली के विरोध में आजसू छात्र संघ बुधवार को पीएमसीएच में तालाबंदी करेगा। संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल महतो ने प्रेस बयान जारी कर तालाबंदी की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और पीएमसीएच के प्राचार्य-अधीक्षक कमीशनखोरी के लिए ठेकेदार के मार्फत कर्मचारियों की बहाली कर रहे हैं। यह स्थानीय बेरोजगारों के शोषण और दोहन की एक प्रक्रिया है। संघ इसका विरोध करता है और इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। महतो ने यह भी कहा है कि पीएमसीएच के मेन गेट पर ताला जड़ा जाएगा और सारे कामकाज ठप कर दिए जाएंगे।