पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदर पीएचसी के जेनरेटर की बैट्री चोरी

सदर पीएचसी के जेनरेटर की बैट्री चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|न तोलातोड़ा गया और ही दरवाजे को कोई नुकसान पहुंचाया गया। इसके बावजूद सदर पीएचसी स्थित आरसीएच स्टोर के साउंडलेस जेनरेटर की बैट्री चोरी हो गई। पीएचसी कैंपस में पूरी रात गार्ड तैनात रहता है। वहां चौबीसों घंटे ममता वाहन के कॉल सेंटर में कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद चोरों ने भारी-भरकम बैट्री गायब कर दी और किसी को आहट तक मिली। मामले की शिकायत सदर थाने में की गई है।

यह है मामला

बैट्री चोरी की जानकारी कर्मचारियों को मंगलवार को मिली, जब दाेपहर में जेनरेटर का कैबिनेट खोला गया। आरसीएचओ को खबर दी गई, तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। किसी की समझ में नहीं रहा था कि चोरी हुई कैसे। जेनरेटर का कैबिनेट लॉक था। इसे खोले बिना बैट्री नहीं निकाली जा सकती। कैबिनेट का दरवाजा भी सही-सलामत था। अधिकारियों को आशंका है कि बैट्री सोमवार की रात चोरी की गई।

दरवाजे का लॉक था खराब

जेनरेटर की पड़ताल के दौरान एक कर्मी ने जब कैबिनेट का दरवाजा बंद कर उसे जोर से खींचा, तो लॉक खुल गया। फिर जब उसे कसकर बंद किया गया तो, वह लॉक भी हो गया। तक जाकर लोगों की समझ में आया कि चोरी कैसे हुई। दरवाजे का लॉक ही खराब था। कर्मियों ने कभी इसकी जांच ही नहीं की थी, जबकि चोरों को इसका अंदाजा था। वे लॉक दरवाजे को खींचकर बैट्री उड़ा ले गए और दरवाजे को बंद कर गए।