पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण काउंटर से पकड़ाया टिकट दलाल

आरक्षण काउंटर से पकड़ाया टिकट दलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|मंगलवार कोधनबाद स्टेशन के आरक्षण कार्यालय के तीन नंबर काउंटर से राजन कुमार नामक टिकट दलाल पकड़ा गया। आरपीएफ ने उसके पास से मुंबई का टिकट, आधा दर्जन भरा हुआ फॉर्म रुपए बरामद किए हैं। आरपीएफ के अनुसार वह पहले भी कई बार टिकट कटा चुका है। मंगलवार को दोबारा टिकट कटाने के दौरान राजन पकड़ाया।



उसके खिलाफ धनबाद आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। राजन सौ-दो सौ रुपए के लिए टिकट दलाली का काम करता है।



धनबाद स्टेशन से पकड़ाए छह हॉकर

बगैर लाइसेंस के इडली चाय आदि खाद्य पदार्थ बेच रहे छह हॉकरों को धनबाद स्टेशन से पकड़ा गया। आरपीएफ के अधिकारियों जवानों ने वरीय कमांडेंट डॉ एएन झा के निर्देश पर अभियान चलाया और धर दबोचा। हालांकि धनबाद स्टेशन पर लगभग तीन सौ के आसपास अवैध हॉकर हैं, जो स्टेशन परिसर ट्रेनों में खाद्य पेय पदार्थ बिक्री करते हैं। अवैध हॉकरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।