6.70 लाख लूट में चार पकड़ाए रुपए बरामद
धनबाद|कमला कंस्ट्रक्शनकंपनी के एकाउंटेंट जीतेंद्र प्रसाद कर्मी अनित मित्रा से डीएस कॉलोनी में 6 लाख 70 हजार की लूट में धनबाद पुलिस ने सोमवार रात चार लुटेरों को पकड़ा है। चारों में एक बारामुड़ी, दूसरा बाबूडीह दो अन्य कतरास इलाके के हैं। पुलिस ने लूट की कुछ रकम बरामद की है। चारों से बरवाअड्डा थाने में पूछताछ की जा रही है।
है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। भुक्तभोगी को बरवाअड्डा थाना बुला कर पकड़ाए लोगों की पहचान कराई। बरामद रुपए भी दिखाए गए। एसपी हेमंत टोप्पो ने कहा कि लूटकांड का शीघ्र ही खुलासा हो जाएगा।