श्रमिकों को जागरूक करेगा श्रमिक बोर्ड
धनबाद| केंद्रीयश्रमिक शिक्षा बोर्ड देशभर में संगठित, असंगठित और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को जागरूक करने के मुहिम में लगा हुआ है। देश के 120 करोड़ लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु उनकी सहभागिता भी जरूरी है। उक्त बातें बोर्ड की 57वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहीं। समारोह में श्रम राज्य मंत्री विष्णुदेव साई, श्रम सचिव गौरी कुमार, बोर्ड के अध्यक्ष के लक्ष्मण रेड्डी, निदेशक नम्रता तिवारी समेत धनबाद के अधिकारियों ने भी शिरकत की। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए कौशल विकास जरूरी है।
, जन-धन योजना, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता जैसे ज्वलंत विषयों को बोर्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल कर मुख्य धारा में लाया जाएगा।