- Hindi News
- दबंगों के डर से रेल टेंडर डालने नहीं आए ठेकेदार
दबंगों के डर से रेल टेंडर डालने नहीं आए ठेकेदार
धनबादरेल मंडल में विभिन्न कार्यों के लिए हो रहे करोड़ों के टेंडर हासिल करने के लिए बिहार के बाहुबली विधायक के गुर्गे जमे हैं। मंगलवार को सात करोड़ का टेंडर हुआ, जिसे हासिल करने के लिए विधायक के गुर्गे कतिपय अधिकारियों मैनेज करने वाले स्थानीय दबंगों से मिल कर रणनीति बनाते रहे। ऑनलाइन टेंडर होने से सुबह में इक्के-दुक्के ठेकेदार ही टेंडर पेपर को पेटी में डालने डीआरएम ऑफिस में नजर आए। अधिकारी कहते हैं कि अब अधिकतर ठेकेदार किसी अनिष्ट की आशंका से ऑनलाइन ही टेंडर डाल दे रहे हैं। अक्टूबर माह में भी धनबाद बरकाकाना में कोचिंग डिपो में मेकेनाइज्ड कोच क्लीनिंग समेत अन्य सफाई कार्य के लिए 11 करोड़ से अधिक का टेंडर डाला जाना है। निविदा पत्र टेंडर बॉक्स में डालने का कार्य शुरू हो गया है। अंतिम तिथि सात नौ अक्टूबर है।
टेंडरमैनेज की भी चल रही कोशिश
बिहारके बाहुबलियों का स्थानीय ठेकेदारों में इतना आतंक है कि अब डीआरएम कार्यालय परिसर में नजर भी नहीं रहे हैं। वासेपुर के गैंगस्टर के गुर्गे टेंडर मैनेज कराने के लिए ठेकेदारों से संपर्क में हैं। जो जितना अधिक कमीशन देता है, उसे ही टेंडर दिलाने के लिए कतिपय अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। वासेपुर के गैंगस्टर का रेलवे में पिछले 15 वर्षों से एकछत्र राज है। गैंगस्टर जिसे चाहता है, उसे ही टेंडर मिलता है। दूसरा ठेकेदार रास्ते में आता है या फिर गैंगस्टर का कहना नहीं मानता है तो उसे रास्ते से हटा दिया जाता है। पूर्व में इरफान खान धीरेंद्र सिंह नामक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। कई ठेकेदारों का अपहरण हुआ और उसे धमकी देकर छोड़ दी गई। कुछ पर फायरिंग भी की गई। एक-दो ठेकेदारों को पुलिस सुरक्षा भी दी गई है।
रेलवे में टेंडर को लेकर हो रही छापामारी
^रेलवेमें टेंडर को लेकर धनबाद के विभिन्न संभावित ठिकानों में छापामारी की जा रही है। टेंडर को लेकर बिहार के बाहुबलियों पर पुलिस की नजर लगी हुई है। स्थानीय अपराधियों की भी तलाश जारी है। डीआरएम कार्यालय आने-जाने वाले संदिग्धों पर भी पुलिस निगाह रख रही है।\\\'\\\' हेमंतटोप्पो, एसपी,धनबाद
11 करोड़ के टेंडर करने के लिए बन रही रणनीति
धनबादबरकाकाना स्टेशन के यार्ड में मैकेनाइज्ड कोच क्लिनिंग, टर्न राउंड ट्रेन, ऑन वार्ड हाउस कीपिंग सर्विस डिपू प्रेमसेन क्लीनिंग कार्य के लिए 11 करोड़ से अधिक का टें