अपराधी से एसपी ने की पूछताछ
जोड़ापोखर|बलियापुर मेंदबोच गए पिस्तौल मोटरसाइकिल के साथ चारों अपराधियों की पूछताछ धनबाद के एसपी हेमंत टोप्पा मंगलवार की शाम जोड़ापोखर थाना परिसर में की। पत्रकाराें को बताया कि चारों वाहन चोर कुख्यात हैं। कई अन्य घटना की भी खुलासा होने की संभावना है। बलियापुर में जब्त की गई मोटरसाइकिल जोड़ापोखर के रमजानपुर निवासी जाकिर हुसैन की है। 19 सितम्बर को मोटरसाइकिल की चाेरी हुई थी। चोरों ने उसका नंबर बदलकर चला रहे थे। एसपी ने विशेष कुछ बताने से परहेज किया। कहा कि परत दर परत मामले खुलेंगे।