मामस ने दी 18 हजार सहयोग राशि
भगतडीह|मारवाड़ी महिलासमिति भागा की ओर से मंगलवार को झरिया धनबाद गोशाला बस्ताकोला प्रबंधन को सहयोग प्रदान किया गया। समिति की सदस्या गोशाला पहुंची। प्रबंधन से मिल मवेशियाें का हाल चाल पूछा। व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। गोशाला प्रबंधन की अपील पर मवेशियों के चारा के लिए 18 हजार रुपए की सहयोग राशि दी। समिति की महिला सदस्यों ने इस दौरान गोशाला का भ्रमण किया। गायों को अपने हाथों से चारा दिया। समिति की अनिता अग्रवाल, कमला गर्ग, सोनल अग्रवाल, सरोज मित्तल, कनक बंसल, संतोष बंसल, चांदनी बंसल, रीमा बंसल, कुसुम अग्रवाल, द्रोपदी तायल, रेणु तायल आदि ने गोशाला के कार्य की सराहना की। कहा कि यह समाज सेवा के साथ पुण्य का कार्य है। लोगों को सहयोग के लिये आगे आना चाहिए
समिति ने राज्य केन्द्र सरकार से सहायता देने की मांग की। लोगों से पशु उत्पाद का कम से कम उपयोग करने की अपील की ताकि पशु तस्करी पर रोक लग सके।