पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहियाओं का प्रशिक्षण समाप्त

सहियाओं का प्रशिक्षण समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाअड्डा|पंचायत सचिवालयबड़ा पिछरी में सहिया माड्यूल 8 का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन जिला कार्यक्रम समन्वयक रेखा सिंह ने नवजात शिशु की देखभाल, कम वजन के शिशु को ठंड से बचाने, चुसन पंप का प्रयोग, दमघुटन एवं संक्रमण से बचाव आदि के बारे में सहियाओं को जानकारी दी। कहा कि सहिया घर-घर जाकर गर्भवती महिला का पता लगाएं। प्रशिक्षण में धनबाद गोविंदपुर प्रखंड के कुल 60 सहियाओं ने भाग लिया। मौके पर प्रशिक्षक मदन प्रसाद साव, रीता देवी, दीपा देवी, काजल देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, मुक्ती रंजन आदि उपस्थित थे।