- Hindi News
- निपनिया में 2 हजार आवास निर्माण को पांच ने डाले टेंडर
निपनिया में 2 हजार आवास निर्माण को पांच ने डाले टेंडर
एक महीने में शुरू हो जाएगा निर्माण
झरियापुनर्वास विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक निर्माण के लिए निविदा डाल दी गई है। एक महीने में इसे खोला जाएगा। संभावना है कि दिवाली बाद निपनिया में निर्माण शुरू होगा।
मंदिर,मस्जिद और पार्क का भी होगा निर्माण
निपनियाटाउनशिप में एक-एक मंदिर, मस्जिद और पार्क का निर्माण किया जाएगा। विस्थापितों की सुविधा के लिए टाउनशिप में एक मार्केट काम्पलेक्स का निर्माण भी किया जाएगा।
धनबाद | झरियापुनर्वास विकास प्राधिकरण की पुनर्वास योजना के अंतर्गत निपनिया में 28 एकड़ जमीन पर बनने वाले 2000 आवासों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्माण के लिए 5 कंपनियों ने निविदा डाली है। निविदा डालने वालों में कोलकाता के इंजीनियर्स प्रोजेक्ट इंडिया, बोकारो की कमला कंस्ट्रक्शन, मुम्बई की यूनिटी इंटरप्राइजेज के साथ दो अन्य कंपनियों ने निविदा डाली हैं।