राजकमल के प्राचार्य सम्मानित किए गए
राजकमलसरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में रविवार को प्राचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में विद्यालय के प्राचार्य फूल सिंह का सम्मानित किया गया है। फूल सिंह को सीबीएसई बेस्ट टीचर्स अवार्ड 2013 मिलने की खुशी में प्रदान किया गया है। फूल सिंह 4 सितंबर को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के हाथों सम्मानित किए गए थे। इसी सम्मान के आलोक में विद्यालय स्तर पर समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गई। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए हैं। सीबीएसई बेस्ट टीचर्स अवार्ड मिलने की खुशी में विद्यालय प्रबंध समिति के साथ-साथ प्राचार्य फूल सिंह को सहोदय कॉम्पलेक्स धनबाद, क्रीड़ा भारती, सहकार भारती, पूर्व छात्र परिषद, विद्या भारती समेत लगभग एक दर्जन से अधिक संस्थाओं ने सम्मानित किया। मौके पर समाजसेवी केदार नाथ मित्तल विद्या भारती के महामंत्री रमेंद्र राय, क्षेत्रीय सचिव डॉ रामाकांत राय, पूर्व क्षेत्रीय सचिव हिमांशु कुमार वर्मा, सहकार भारती के महामंत्री जीतू भाई व्यास, आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक सिद्धनाथ सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
राजकमल के प्राचार्य को सम्मानित करते समाजसेवी केदार नाथ मित्तल।