पाटलिपुत्र एक्स. से दो लुटेरे पकड़ाए
धनबाद | हटिया-पटनापाटलिपुत्र एक्सप्रेस में लूटपाट की योजना बनाते दो लुटेरे पकड़े गए। दोनों के पास से हथियार जब्त किए गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रेल पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4 बजे अत्याधुनिक हथियार के साथ दो लोगों को ट्रेन में पकड़ा गया। चितरंजन स्टेशन के निकट दोनों लूटपाट करते, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जीआरपी, आरपीएफ सीआईबी की टीम ने दोनों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों के पास से 7.62 एमएम का कारतूस, एसएलआर से फिट एक शटर फायर आर्म्स एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। एक सारठ, देवघर निवासी अजित मल्लिक झाझा,जमुई का उमेश यादव है।