नेम प्लेट लगा ऑटो चलाएंगे चालक
धनबाद | ऑटोचालक वर्दी पहन कर नेम प्लेट लगा कर गाड़ी चलाएं। यात्री के दाहिनी तरफ फिक्स्ड रॉड लगाएं। चौराहे और भीड़ वाले स्थान पर गाड़ी खड़ी करें। उक्त बातें एसपी हेमंत टोप्पो ने सोमवार को धनबाद थाना में आयोजित ऑटो मैजिक-ट्रेकर चालक संघ के साथ बैठक के दौरान अध्यक्ष छोटन सिंह और चालकों से कहीं। एसपी ने कहा कि चालक व्यवस्थित ढंग से ऑटो का परिचालन करेंगे। वर्दी नहीं पहनने नेम प्लेट नहीं लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। चालक की दाहिनी ओर रॉड फोल्डिंग होगी। ऑटो में लगे टेप हटेंगे। टेप देखे जाने पर कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि संघ का दायित्व है कि सभी चालकों को नियम से अवगत करा दें। ऑटो में नंबर साफ-साफ दिखना चाहिए। गलत नंबर प्लेट लगाने पर कार्रवाई होगी। ऑटो के अंदर भाग में नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर संघ का नाम लिखा होगा।