पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुदामडीह में युवक की चाकू मारकर हत्या

सुदामडीह में युवक की चाकू मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरीअनुमंडल में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। सुदामडीह थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नौशाद अंसारी के रूप में की गई है। हत्यारों ने उसे बेरहमी से मारा है। हत्या करने के बाद सिर को बड़े पत्थर से कुचल दिया है। चाकू से भी वार किया गया है। सुदामडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटनास्थल से एक चाकू और हत्या में प्रयुक्त किए गए पत्थर को जब्त कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है। पीड़ित परिवार के घर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पीड़ित परिवार को लोग ढ़ांढस बंधा रहे थे।

हत्याके पहले बचने का किया था प्रयास | सूचनाके अनुसार पाथरडीह ईदगाह मुहल्ला का रहने वाला नौशाद अंसारी रविवार से गायब था। सोमवार को उसका शव चंदन ओसीपी के पश्चिमछोर पर स्थित एलके रोपवे टावर के समीप से बरामद किया गया। हत्यारों की संख्या एक से अधिक है। कारण, जिस तरह से उसकी हत्या की गई है, एक व्यक्ति से संभव नहीं है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त युवक ने हत्यारों से दो-दो हाथ किया है। घटना स्थल पर इस तरह के अवशेष देखने को मिले हैं।

बेरोजगारी के कारण लग गई थी गलत लत

नौशादके पिता मो. इदरीश हैं। जो चासनाला के इस्को से सेवानिवृत हुए थे। उक्त युवक बेरोजगार था। कभी कभार कुछ-कुछ काम कर लिया करता था। बेरोजगारी के कारण उसकी संगत कुछ दबंग युवकों के साथ भी हो गया था। कुछ बुरी लत भी लग गई थी। अपने घर में अक्सर विलंब से आना जाना उसकी नियति हो गई थी।

चारबच्चे का पिता था नौशाद

मृतकशादी शुदा था। उसकी प|ी सोमवार की सुबह स्वर्णरेखा एक्सप्रेस से अपने मायेका पुरूलिया चली गई थी। दूरभाष पर उसे घटना की सूचना दी गई। मायके से वह वापस लौट गई थी। मृतक का दो पुत्र मो. गुलाम, मो. अल्ताफ तथा दो पुत्री नेहा और शाहील हैं।

संदिग्धोंकी होगी गिरफ्तारी | घटनास्थल पर सुदामडीह थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह पहुंचे। निरीक्षण किया। मृतक के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि क्षेत्र से जुड़े कुछ दागियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।

डीएसपी ने दिया निर्देश

इस संबंध में सिंदरी डीएसपी रामाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का उ