पथराव मामले में हुई सुनवाई
धनबाद| विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेत्री महिमा चौधरी पर पथराव के मामले में सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में आरोपी रमेश सिंह हाजिर हुए। आरोपी कुंती सिंह, संजीव सिंह, रामधीर सिंह, रुस्तम अंसारी आदि अदालत में मौजूद नहीं हुए। 23 नवंबर 2009 को कतरास मोड़ झरिया के पास अभिनेत्री महिमा चौधरी के काफिले पर हमला हुआ था। इस संबंध में झरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।