लहर, लहर लहराए रे मां की चुनरियां
पंडालों में विराजीं मां, आज से उद्घाटन का दौर शुरू
स्कंदमाताकी आराधना के साथ ही दुर्गोत्सव धीरे- धीरे परवान चढ़ने लगा है। नवरात्रि के पांचवे दिन सोमवार को घरों और मंदिरों में मां के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूरे विध विधान से पूजा की गई। इसी के साथ पंडालों में मां की प्रतिमा स्थापित करने का क्रम भी शुरू हो गया। शहर के साथ- साथ ग्रामीण और कोलियरी क्षेत्रों में स्थित पूजा पंडालों में आज मां बिराजमान हो गई। मां के पंडालों में बिराजने के साथ ही पंडालों के उदघाटन का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को शहर के अधिकांश पंडालों का उदघाटन किया जाएगा। सभी पूजा कमेटियां अपने- अपने अतिथियों का टाइम ले लिया है। कहीं दोपहर में तो कहीं शाम में पंडाल, मेला और प्रतिमाओं का उदघाटन कराने की तैयारी हो चूकी है।
तैयारहुआ पंडाल
पंचमीपूजा के साथ ही पंडाल निर्माण का काम हो चुका है। अब केवल लाइटिंग को फाइनल टच दिया जा रहा है। यह दोपहर तक पूरा हो जाएगा। इस बार भी भक्तों को शहर में कई आकर्षक और गब्य पंडाल देखने का मौका मिलेगा। पूजा पंडालों में मेला भी तैयार हो गया है। गब्य पंडाल में मां की प्रतिमा भी तरह इस बार आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगी।
डीएस कॉलोनी झारखंड मैदान
मनईटाड़ पानी टंकी