- Hindi News
- चरण चरण मारु चकडोण चाले....आजे रोकड़ा ने उधार काले
चरण-चरण मारु चकडोण चाले....आजे रोकड़ा ने उधार काले
श्रीशक्ति सत्संग मंडल द्वारा आयोजित रास-गरबा के पांचवंे दिन मंगलवार को दीपेश याज्ञनिक, देवेश बोल तथा निरंजन राठौड़ उर्फ डिंपल द्वारा गाया “चरण-चरण मारु चकडोण चाले…....आजे रोकड़ा ने उधार काले” गरबा गीत ने महफिल लमा दी। भक्तिपूर्ण माहौल में मां अम्बे की भक्ति में लीन महिला, पुरुष और बच्चों की खुशी देखते बन रही थी। पारंपारिक गुजराती वेश-भूषा में सभी ने झूमकर गरबा और डांडिया रास खेला।
आज गरबा का आनंद लेने और माता का आर्शीर्वाद लेने सांसद पशुपतिनाथ सिंह वरीय अधिवक्ता स्व पन मुखर्जी, अश्विनी बियोत्रा सहित अन्य लोग पहुंचे थे।
रास-गरबा की शुरुआत योगेश व्यास ने दुंदाड़ा देव विध्नहरण लंबोदर नाम तमारूं, सव करता सेव.....बुध ना स्वामी ने हूँ नमू...... गणेशजी की स्तुती से गरबा आरंभ किया। तत्पश्चात योगेश व्यास, दुलेराय चावड़ा, दिपेश याक्षनिक, देवेश बोल तथा निरंजन राठोड़ ने माना नोरता आव्या रे...अम्बे माँ ने आनंद घणो। कंकु ना पगला पड्या....माजी तारा हेत वर्या...जोवा लोको टोणे वड्या रे। कहो पूनम ना चांद ने....आजे उगे आठम नी ओर। अमे मणियारा रे गोकुड़ गाम ना। राधा-श्याम रमे गोकुल मां रास...जैसे एक से बढ़कर एक पारंपारिक गरबा गीत ने हर किसी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिए। गुजराती स्कूल में प्रत्येक दिन रंगोली बनाई जाती है। साथ ही सर्वश्रेष्ठ पारंपारिक ड्रेस में गरबा में शामिल होने वालों का चयन किया जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने वाले तथा पारंपारिक ड्रेस की विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। माँ प्रसादी के नाम से कूपन का वितरण किया जा रहा है। माँ प्रसादी कूपन के तीन लक्की नंबर वालों को हर रोज पुरस्कृत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में श्री शक्ति सत्संग मंडल ट्रस्ट के भुजंगी पण्डया, महेन्द्र राठोड़, रमेश राठोड़, शैलेश रावल, योगेश ओझा, योगेश जोशी, जयेश याज्ञनिक, वरूण सामराणी, उमंग चावड़ा, तथा संस्था के सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।
गुजराती स्कूल में गरबा डांस के दौरान बच्चियां।