पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 हजार दो, बाल कल्याण समिति का सदस्य बन जाओ

21 हजार दो, बाल कल्याण समिति का सदस्य बन जाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबाल कल्याण समिति का आजीवन सदस्य बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। सदस्य बनाने के नाम लोगों से 21 हजार की रकम की उगाही की जा रही है। इसके लिए जाली फॉर्म तक छपवाया गया है। इस गोरखधंधे को भंडाफोड़ तब हुआ, जब समिति की अध्यक्ष नीता सिन्हा के पास किसी माध्यम से वह जाली फॉर्म पहुंचा। फाॅर्म में सारी विवरणी भरकर समिति के नाम से ही 21 हजार की रकम चेक या ड्राफ्ट से जमा करने को कहा गया है। जालसाजी पर हतप्रभ समिति अध्यक्ष नीता सिन्हा ने सोमवार को डीसी, एसपी और जिला कल्याण पदाधिकारी को जाली फॉर्म के साथ लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

फर्जी फार्म पर सदस्य बनने के लिए नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का विवरण मांगा गया है। आजीवन सदस्यता शुल्क 21 हजार रुपए बाल कल्याण समिति धनबाद जिला के नाम पर चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से देय होगा। फार्म के साथ पैन कार्ड की छायाप्रति भी मांगी गई।

जाली फॉर्म में क्या-क्या मांगीं सूचनाएं

^अज्ञात व्यक्ति द्वारा समिति के नाम से फर्जी फार्म छापकर उनका समिति का साख गिराने का प्रयास कर रहा है। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित रूप में देकर कार्रवाई की मांग की गई है। नीतासिन्हा, अध्यक्ष,जिला बाल कल्याण समिति, धनबाद

उगाही के लिए छपवाया गया था जाली फॉर्म।