पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 से भाजपा का सम्मेलन

8 से भाजपा का सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿ विधानसभाचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हंै। विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि घोषित कर दी गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन 8 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 15 अक्टूबर को टुंडी में समाप्त होगा। सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने बताया कि विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत 8 अक्टूबर को झरिया से होगी। 9 अक्टूबर को निरसा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।



इसी तरह 12 को धनबाद विधानसभा में और 14 अक्टूबर को सिंदरी के साथ- साथ बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 15 अक्टूबर को टुंडी में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ- साथ केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।