पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम बोर्ड की बैठक आज

निगम बोर्ड की बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद¿ नगरनिगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को डीआरडीए सभागार में होगी। बैठक में 27 गांवों के निगम से अलग किए जाने के प्रस्ताव पर हंगामा होना तय माना जा रहा है। झरिया अंचल के पार्षदों ने इस मुद्दे पर विरोध करने का निर्णय लिया है। बैठक का मुख्य एजेंडा सिटी बस का परिचालन निगम के जिम्मे सौंपना, निगम क्षेत्र में आधुनिक बधशाला का निर्माण,सुलभ शौचालय निर्माण के लिए बीसीसीएल से एनओसी लेने का प्रस्ताव समेत अन्य कई प्रस्ताव है, जिसे कल बैठक में पार्षदों के समक्ष रखा जाएगा। बैठक का संचालन उप नगर आयुक्त सिद्धार्थ शंकर चौधरी करेंगे।