धनबाद-कबूली 12 करोड़ की ब्लैक मनी
वस्त्र प्रतिष्ठान बिहारीलाल चौधरी फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों सुभाष चौधरी और प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को आयकर अधिकारियों के सामने 12 करोड़ रुपए की ब्लैक मनी कबूली। ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. संजय चौधरी ने 2 करोड़ का काला धन होने की बात स्वीकार की। हालांकि दोनों के कबूलनामे पर आयकर अधिकारियों को यकीन नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में ब्लैक मनी का आंकड़ा बढ़ेगा। उसी अनुरूप टैक्स वसूला जाएगा। साथ ही 300 फीसदी तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।