पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पांच वर्षों मेंं मोतियाबिंद खत्म कर देंगे : डीपी

पांच वर्षों मेंं मोतियाबिंद खत्म कर देंगे : डीपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीसीएलके अस्पतालों में 2 नवंबर 2015 से शुरू हुए नेत्र चिकित्सा शिविरों का शुक्रवार को समापन हो गया। सेंट्रल अस्पताल में समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डीपी बीके पंडा ने आंखों का ऑपरेशन करानेवाले मरीजों को काला चश्मा पहनाया और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के लीज होल्ड एरिया और उसके आसपास रहनेवाले जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के लिए सीएसआर के तहत सेंट्रल अस्पताल सहित सभी क्षेत्रीय अस्पतालों में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। बीसीसीएल का लक्ष्य है कि 5 वर्षों में सफेद मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों का ऑपरेशन कर उन्हें रोग से मुक्त कर देना है। निदेशक ने मरीजों को सलाह दी कि वे अपने आसपास के लोगों को शिविर के बारे में बताएं ताकि ज्यादा-से-ज्यादा नेत्र मरीज अगले सत्र में ऑपरेशन करा सकें।

528 मरीजों का शिविरों

में किया गया ऑपरेशन

बीसीसीएलके नेत्र चिकित्सा शिविरों में कुल 528 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। आयोजन में महत्वपूर्ण निभानेवाले चिकित्सकों डॉ आईसी जायसवाल, डॉ एके गुप्ता, डॉ (श्रीमती) वंदना, डॉ राहुल कुमार, डॉ विपुल कुमार, डॉ रश्मि रैना, डॉ आरडी मिश्रा और डॉ रवि शंकर के साथ-साथ पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स आदि को समापन समारोह में प्रमाण पत्र सौंपे गए।

नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में मरीज को चश्मा पहनाते बीसीसीएल के डीपी बीके पंडा।

खबरें और भी हैं...