पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीप का टायर फटा, बाइक सवार घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बिगबाजार के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में गांधीनगर निवासी युवक प्रवीण बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गोविंदपुर की ओर से रही जीप का टायर फटने से हुआ। टायर फटने के कारण जीप असंतुलित हो गई और विपरीत दिशा से रही प्रवीण की बाइक उसकी चपेट में गई। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीप चालक शराब के नशे में था। घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। युवक के दोनों पैर टूट गए हैं। सिर पर भी चोट लगी है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट है। अस्पताल की सेंट्रल इमरजेंसी में युवक का इलाज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...