उग्रवाद प्रभावित गांव ढोलकट्टा पहुंचे सांसद
सांसद-विधायक ने तोपचांची में किया 5 सड़कों का शिलान्यास
पारसनाथएक्शन प्लान के तहत तोपचांची प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को पांच सड़कों का शिलान्यास किया गया। आरईओ की ओर से 9.5 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जानेवाली 15 किमी लंबाई की तीन सड़कों का शिलान्यास टुंडी के विधायक राजकिशोर महतो ने किया और बाकी दो का गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय ने। तोपचांची में एक्शन प्लान के तहत आरईओ की ओर से जो पांच सड़कें बनाई जानी हैं, वे हैं - मानटांड़ से गणेशपुर पथ, ध्वाजाटांड़ आरईओ रोड से गणेशपुर वाया केंदुआडीह, अंबाडीह, कल्याणपुर से करमाटांड़, पीएमजीएसवाई रोड कल्याणपुर से धनगढ़िया और जीटी रोड से लक्ष्मणपुर।
ढोलकट्टा गांव में पहुंचे सांसद रवींद्र पांडेय।
पहली बार दिखा कोई जनप्रतिनिधि : ग्रामीणइस बात से खुश दिखे कि कोई जनप्रतिनिधि उनके गांव में आया। यह दर्द भी उभरा कि अब तक किसी सांसद-विधायक ने उनकी सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। गांव के राजेश किस्कू ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित इस इलाके में सरकार के नाम पर सिर्फ पुलिस ही आती है।
सिंचाई की योजनाएं भी जल्द शुरू होंगी : विधायकराजकिशोर महतो ने शिलान्यास के मौके पर कहा कि जल्द ही गोरगोरो डैम से पानी के लिए 40 लाख रुपए की योजना शुरू होने वाली है।
विधायक से गांववालों ने बार-बार इलाके में आने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने समझाया कि यहां गांव आकर पीढ़ा पर बैठ जाने से आपका काम नहीं होगा। धनबाद और रांची में अफसरों से मिलूंगा, तभी गांवों में काम होगा।
शिलान्यास करते विधायक राजकिशोर महतो।