पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • संस्कार और संस्कृति प्रसार के संकल्प के साथ श्री गायत्री महायज्ञ संपन्न

संस्कार और संस्कृति प्रसार के संकल्प के साथ श्री गायत्री महायज्ञ संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया . समाजमें संस्कार और संस्कृति के प्रसार के संकल्प के साथ 24 कुंडीय श्री गायत्री महायज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो गया। करीब दो हजार की संख्या में श्रद्धालु श्री गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। हवन यज्ञ सहित विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए। आठ पालियों में यज्ञ हुआ। मंगल कामना के साथ यज्ञकुंड में आहुति दी। वैदिक मंत्रों और श्री गायत्री महामंत्र से बस्ताकोला क्षेत्र अनु गूंजित हो रहा था। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। समापन पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक सुरत सिंह अमृते, अनिल ठाकुर, सूरजदीप, चिंतामणी को धनबाद जिला गायत्री परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। जयकारों से शक्तिपीठ गूंज रहा था। कार्यक्रम काे सफल बनाने में जयेंद्र केसरी, कुमार भृगु, अनिल कपिला, केपी सिंह, विभूति शरण सिंह, पप्पू रजक, अशोक कुमार पंडित, वीरेंद्र साव, मिथलेश सिंह, संजय शर्मा, आरबी सिंह, भुवनेश्वर शास्त्री, प्रियंका यादव, मनीषा वर्मा, रश्मि कपिला आदि सक्रिय थे।

खबरें और भी हैं...