रेल अलर्ट- रेलयात्री डॉट इन एप से आपात स्थिति में ले सकेंगे डॉक्टरी मदद
धनबाद|रेलयात्रा सेसंबंधित सेवा देने वाली कंपनी रेलयात्री डॉट इन सफर के दौरान लोगों को आपातकालीन चिकित्सकीय मदद देगा। रेलवे के अनुसार मोबाइल एप के माध्यम से मेडिकल इमरजेंसी फीचर की शुरुआत की है। इस एप के जरिए कभी भी आपातकालीन स्थिति में नजदीकी स्टेशनों, चिकित्सा केंद्रों आदि के लोकेशन फोन नंबर जाना जा सकता है। मोबाइल एप के नए वर्जन को डाउनलोड कर या पुराने वर्जन को अपग्रेड कर इस फीचर का लाभ उठाया जा सकता है। ट्रेन में समय पर स्थिति गंभीर होने पर यात्री का उपचार नहीं हो पाता है। जिससे यात्री की स्थिति अधिक नाजुक हो जाती है या फिर सफर के दौरान समय पर सही उपचार नहीं होने दवा नहीं मिलने से उसकी मौत हो जाती है।