िबजली अलर्ट- कांड्रा ग्रिड से निकलेगा 6 फीडर, योजना को मिली स्वीकृति
धनबाद|बिजली संकटसे धनबाद को जल्द ही राहत मिलेगी। जून तक पूरी होने वाली कांड्रा ग्रिड से 6 फीडर निकलेगी। इस योजना को स्वीकृति मिल गई है। बिजली विभाग ने बताया कि कांड्रा ग्रिड से निकलने वाला फीडर कांड्रा, आमाघाटा , शहर (धैया), भूली और निरसा से जुड़ेगी। कांड्रा फीडर ही तेनुघाट थर्मल पावर से जुड़ेगा। तेनुघाट से जुड़ते ही कांड्रा ग्रिड नेशनल ग्रिड से जुड़ जाएगा। नेशनल ग्रिड से जुड़ते ही धनबाद की डीवीसी पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा। अभी तक डीवीसी में निर्भरता की वजह कांड्रा, आमाघाटा, धैया, भूली और निरसा सब स्टेशन को परेशानी होती थी। ताजा योजना की स्वीकृति से इन सब स्टेशन क्षेत्र को विकल्प मिल सकेगा।