पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • होली के दौरान चलने वाली सुविधा ट्रेनों में लगेंगे अनारक्षित कोच

होली के दौरान चलने वाली सुविधा ट्रेनों में लगेंगे अनारक्षित कोच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| रेलवेने डायनेमिक किराया प्रणाली के अंतर्गत चलने वाली स्पेशल सुविधा ट्रेनों में अब साधारण अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस कोच में सफर करने वाले यात्रियों से रेलवे मेल एक्सप्रेस के बराबर किराया लेने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष होली, दुर्गापूजा, दीपावली, छठ क्रिसमस आदि पर्व छुट्टियों के मौके पर चलाई गई विशेष सुविधा ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से डायनेमिक किराया लिया गया था। सभी ट्रेनों के कोच आरक्षित थे। हालांकि इस बार अनारक्षित कोच भी लगाए जाएंगे, ताकि साधारण कोच में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिले। यात्रियों की ओर से रेलवे बोर्ड को शिकायतें मिल रही थीं कि एक्सप्रेस मेल ट्रेनों में साधारण कोच रहते हैं, लेकिन स्पेशल सुविधा ट्रेनों में नहीं रहने से लाखों यात्रियों को दिक्कत होती है। इस वर्ष होली से लेकर अन्य पर्व में चलने वाली स्पेशल सुविधा ट्रेन में साधारण कोच लगेंगे।

खबरें और भी हैं...