कवि अनिल अनलहातु ने किया एकल पाठ
धनबाद | दिशांतरसंस्था की ओर से रविवार को बैंकमोड़ स्थित एक होटल में कवि अनिल अनलहातु की कविताओं का एकल पाठ आयोजित किया गया। प्रतिलिपि कविता सम्मान से सम्मानित अनिल ने अपनी कविताओं का पाठ किया। उन्होंने मानवीय पीड़ा का जिगुरत, नया ज्ञानोदय, बाबरी मस्जिद और उपलब्धि शीर्षक वाली कविताएं सुनाईं। मौके पर साहित्यकार मनमोहन पाठक ने कहा कि अनिल की कविताएं बड़े फलक और वैश्विक परिदृश्य पर रची गई हैं। उनमें मानव सभ्यता का इतिहास मुखर रूप से उपस्थित होता है। मौके पर अवधेश कुमार सिंह, नारायण सिंह, कविता विकास, अनिता अग्रवाल नि:शक्त, अभिषेक कश्यप आदि मौजूद थे।