18 को झाविमो करेगा प्रदर्शन
धनबाद|खाद्य सुरक्षाकानून में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा 18 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी शामिल होंगे। यह जानकारी रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने सर्किट हाउस में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करने में रघुवर सरकार पूरी तरह विफल रही है। राशन कार्ड के अलावे नियोजन के मामले को लेकर भी प्रदर्शन किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देनी होगी। इस मौके पर केंद्रीय सचिव रमेश राही, फातिमा अंसारी, पिंकी साहू, कन्हैया पांडेय, वीरू हांसदा, राकेश सिंह मौजूद थे।