आसमान में मंडराए बादल, शाम में बूंदाबांदी
धनबाद | धनबादमें मौसम का मिजाज रविवार को बदला। शाम होते-होते धनबाद के आसमान में बादल मंडराने लगे। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। हवाओं में ठंडक बढ़ी और रात का तापमान 0.8 डिग्री गिरा। मौसम विभाग ने रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। इधर, दिन का तापमान सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह में धूप खिली और दिन चढ़ने के साथ-साथ तीखी होती गई। दिन के 11 बजे के बाद लोगों ने गर्मी का एहसास किया। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। विभाग ने बताया कि स्थानीय कारणों से लो प्रेशर की स्थिति बनी है। इससे शहर के आसमान पर बादल मंडरा रहे हैं। अगर बादलों की स्थिति मजबूत हुई तो सोमवार को धूप का प्रभाव कम रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में कमी सकती है। फिर हल्की बारिश भी हो सकती है।