गया पुल के सामने से पकड़ाया बाइक चोर
धनबाद | गयापुल केबिन के सामने से खड़ी बाइक को चोरी करते टाइगर जवान उपेंद्र कुमार ने युवक को धर दबोचा। जवान को चोर पकड़ कर धनबाद थाना ले जाने में एक घंटे तक काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार चोर ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।