पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षक नेता को दी गई श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | शिक्षकनेता नव कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय सरायढेला में रविवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त की प|ी मनु झा शामिल हुईं। उन्होंने शिक्षक नेता को श्रद्धांजलि देते हुए नेत्रहीन बच्चों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसका इंतजाम करने का आश्वासन दिया। मौके पर नेत्रहीन बच्चों के बीच ट्रैक सूट, स्कूल बैग, फल, मिठाई, चॉकलेट का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री मथुरा महतो, पूर्व पार्षद मनोरंजन सिंह, वीरेश दोषी, वासुदेव गोस्वामी, नीलकंठ मंडल, मिथिलेश कुमार तिवारी, रंजन दास, बिनोद सिंह, निक्की, श्वेता सिंह, अमिता चौबे, विद्यावति कुमारी, हरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र रजक, राजेश साहनी, जीतेंद्र वर्णवाल सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...