विवि महिला वॉलीबॉल टीम यूपी रवाना
धनबाद|वीर बहादुरविश्वविद्यालय जौनपुर में 16 फरवरी से होनेवाले पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि वॉलीबॉल महिला चैंपियनशिप में भाग लेने विनोबा भावे विवि वॉलीबॉल टीम रविवार को यूपी रवाना हुई। विवि टीम में धनबाद के सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उक्त जानकारी वॉलीबॉल संघ के सचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी। टीम में दीपिका कुमारी, कुमारी खुशबू, स्वर्णिम कुमारी, नीतू बाउरी, स्वीटी कुमारी झा, कुमारी प्रीति कुसुम कुमारी साव शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ दीपक वर्मा, गौतम गोस्वामी, सहित अन्य ने शुभकामना दी है।