जमीन के नाम पर ठगे ~10.5 लाख
धनबाद | रेलवेहॉस्पिटल कॉलोनी के रामानुज सिंह ने हीरापुर के कुछ लोगों से 10.5 लाख रुपए ठग लिए। उसके खिलाफ धनबाद थाने में शिकायत की गई है। इसके मुताबिक, रामानुज ने सावित्री देवी, सुनैना देवी अौर संजय कुमार को विशनपुर में 10 कट्ठा जमीन दिखाई थी। उन्होंने वह जमीन 24 लाख रुपए में बेचने की बात कही। 10.5 लाख रुपए लेकर एग्रीमेंट भी कर दिया। लेकिन, फिर जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर टालमटोल करने लगा। मांगने पर रुपए भी नहीं लौटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।