पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से एआईपीएमटी आवेदन में सुधार का मौका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमबीबीएसऔर बीडीएस दाखिले के लिए होने वाले ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के आवेदन में 15 फरवरी से सुधार किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी करते वक्त सीबीएसई ने ताकीद की थी कि आवेदन में करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा। लेकिन, देशभर से उठी मांग के बाद बोर्ड ने पांच विकल्पों में सुधार का मौका दिया है। अभ्यर्थी अब 15 फरवरी को दिन के 10 बजे से लेकर 20 फरवरी की रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। इससे देशभर के एआईपीएमटी आवेदकों को बड़ी राहत मिली है। सीबीएसई एक मई को एआईपीएमटी का आयोजन करेगा।

इनमें हो सकेगा सुधार

डेटऑफ बर्थ, स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी, जेंडर, कैटेगरी और डिसेबिलिटी स्टेटस।

कैटेगरी सुधारने लिए लगेगी अतिरिक्त फीस

अभ्यर्थीसिर्फ पांच विकल्पों में करेक्शन कर सकेंगे। ये सभी सुधार एक बार में ही करने होंगे। करेक्शन के बाद अभ्यर्थी को इसका एक प्रिंट लेकर अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखना होगा। कैटेगरी में सुधार करने की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर अतिरिक्त शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा।

खबरें और भी हैं...