पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कानून व्यवस्था में धनबाद के सुनहरे दिन आने वाले हैं : राज

कानून व्यवस्था में धनबाद के सुनहरे दिन आने वाले हैं : राज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचवटीनगर स्थित मून लाइट विद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक राज सिन्हा, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, भापजा नेत्री गीता सिंह, भूली मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा मौजूद थे। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मून लाइट स्कूल कम संसाधनों के बीच विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है। विधायक ने धनबाद के नए एसएसपी को सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में धनबाद के सुनहरे दिन आने वाले हैं। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक अच्छा इंसान बने एवं जीवन को सफल बनाने के लिये बच्चों को पांच मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा के बल पर ही अपने माता-पिता, गुरुजन एवं अपने शहर का नाम विश्व के कोने-कोने में पहुंचा सकते हैं। भाजपा नेत्री गीता सिंह ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। वे अपना ध्यान पढ़ाई पर दें। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह में विधायक राज सिन्हा एवं एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने स्कूल के मेधावी बच्चों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया।

चासनाला |चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित ब्लोसम गार्डेन स्कूल परिसर में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह का उद्‌घाटन वार्ड 52 की पार्षद प्रियंका देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। वार्षिक समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के विजेताओंं को मुख्य अतिथि प्रियंका देवी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। देवा श्री गणेशा…, यदा यदा ही धर्मस्य…, देश रंगीला रंगीला… जैसे गीतों पर देशभक्ति धर्म का संदेश दिया। मौके पर संजय सिंह, स्कूल निदेशक विनीता सिंह, प्राचार्य एके सिंह थे।

छात्रा को पुरस्कार देते विधायक राज सिन्हा।

खबरें और भी हैं...