घर खाली करने को बोला तो भाड़ेदार ने की मारपीट
मुगमा |निरसा थाना क्षेत्र के कापासारा के तुरी टोला निवासी राजू नायक के घर में भाड़े पर रह रहे चंदन दास अमित दास को गृहस्वामी द्वारा घर खाली करने की बात कहने पर भाड़ेदार भड़क गए गृहस्वामी की पुत्री प|ी को पीटकर घायल कर दिया। मामला शनिवार की रात्रि आठ बजे की है। गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी की पुत्री का इलाज पीएमसीएच, धनबाद में चल रहा है। इस संबंध में गृहस्वामी राजू नायक ने बताया कि 15 दिन पूर्व गांव के लोगों के समक्ष चंदन दास के साथ घर खाली करने के सवाल पर पंचायती की गई थी। उसने 15 दिनों का समय मांगा था। 15 दिन बीत जाने के बाद मेरी प|ी पुत्री द्वारा शनिवार की रात्रि जब उनसे घर खाली करने की बात कही गई तो वे भड़क गए तथा मेरी प|ी पुत्री के साथ मारपीट की। संवाद प्रेषण तक गृहस्वामी द्वारा निरसा थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।