प्रयास इंडिया के सपनों काे किया साकार
सिन्दरी|बीआईटी सिंदरीके छात्रों द्वारा संचालित गैर सरकारी संस्था प्रयास सिंदरी के एक छात्र का नामांकन बीआईटी सिंदरी में हुआ। रूदल राजकीय पोलिटेक्निक, धनबाद से डिप्लोमा कर चुके हैं। इस वर्ष के जेसीइसीइ काउंसिलिंग में सातवां रैंक प्राप्त करने के कारण उसका नामांकन हो सका। उसकी प्रतिभा के आधार पर संस्थान में खनन अभियंत्रण में द्वितीय वर्ष में नामांकन लिया गया। बीअाईटी के छात्रों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका प्रयास रंग लाया। आज एक प्रतिभा को उसका स्थान मिला है।
इससेपूर्व प्रयास के 12 छात्रों को मिला पोलिटेक्निक में प्रवेश
रूदलके पिता बीआईटी के 12 नंबर गेट के पास चाय बेचते हैं। रूदल प्रयास इंडिया के संपर्क में आया। संस्था के छात्रों के मार्गदर्शन में उसने अपना लक्ष्य बनाया। मेहनत और लगन के दम पर अपने लक्ष्य की सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ता गया। इससे पूर्व प्रयास इंडिया के 12 छात्रों का नामांकन राज्य के विभिन्न राजकीय पोलिटेक्निक में हुआ है। यह पहला मौका जब कि प्रयास इंडिया के किसी छात्र का नामांकन बीआईटी सिंदरी में हुआ है।
सिंदरी और आसपास के बच्चों को विकास में लगा है प्रयास इंडिया
रूदल ने प्रयास इंडिया के उस सपने को साकार करने का काम किया जिसकी कल्पना के साथ प्रयास इंडिया की स्थापना की गयी थी। प्रारंभ से ही प्रयास इंडिया ने संस्थान के आसपास के गांवों क्षेत्र के बच्चों को बढ़ाने का काम किया। प्रयास इंडिया के समन्वयक प्रदीप साव के अनुसार भविष्य में प्रयास इंडिया के कई आैर छात्रों का नामांकन हो सकता है। इसके लिये उनकी टीम को और कड़ी मेहनत करनी होगी। रूदल के इस सफलता पर प्रयास इंडिया के सूरज, शिव, प्रदीप, देवाशीष ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।