60 किमी की गति से चल रहीं ट्रेनें
नक्सलीबंद को लेकर राजधानी समेत अन्य ट्रेनें अधिकतम 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं। ग्रैंडकॉर्ड और सीआईसी सेक्शनों में ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चार पुलिस पेट्रोलिंग ट्रेनों के जरिए नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी तरह की अनहोनी की स्थिति में ये ट्रेनें फौरन घटनास्थल पर पहुंचेंगी। ट्रैक पेट्रोलिंग के लिए अलग से टीम बनाई गई है। रात में पटरियों की जांच कर ट्रेनों को चलाया जा रहा है। 15 सितंबर की रात 12 बजे तक नक्सलियों ने बंद की घोषणा की थी।
साथियोंका बदला ले सकते हैं नक्सली|पुलिस केअनुसार, गुमला में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए दो साथियों का बदला लेने के लिए नक्सलियों ने बंद की घोषणा की है। पुलिस मुख्यालय से हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसपी हेमंत टोप्पो ने तोपचांची, टुंडी, राजगंज, हरिहरपुर और गोविंदपुर थानों को विशेष दिशा-निर्देश दिया है। एंटी लैंडमाइंस वाहन से नक्सल क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है।
ट्रेनोंऔर स्टेशनों में सर्च|राजधानी समेतअन्य ट्रेनों और स्टेशनों में रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यात्रियों के सामान की जांच की गई। एस्कॉर्ट पार्टी को चौकन्ना रहने को कहा गया है। घटना होने पर उन्हें मुख्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
गोमो| धनबादल-चन्द्रपुरारेलखंड पर जमुनियाटांड़ स्टेशन के समीप रविवार की देर शाम एक ट्रेन के इंजन में आेवरहेड तार के फंस जाने से रेल यातायात बाधित हो गई। इंजन का पेंटा ओवरहेड तार में फंस गया। इसके बाद तार टूट गया। तार टूटने से रेल यातायात गड़बड़ा गई। शक्तिपुंज एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची इंटरसिटी सहित कई अन्य ट्रेनें जहां-तहां रुकी हुई हैं। इस संबंध में धनबाद कंट्रोल से पूछे जाने पर बताया गया कि तार टूटने की सूचना है, कैसे टूटा, यह पता नहीं चल पा रहा है। धनबाद से आरपीएफ एवं ट्रैक्शनकर्मियों को भेजा जा रहा है घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही पता चल सकेगा कि वहां क्या हुआ है।
रात दस बजे के बाद वहां गड़बड़ी को ठीक किया गया उसके बाद रेल परिचालन शुरू किया जा सका।
ओवरहेड तार टूटने से जहां-तहां रुकीं ट्रेनें
गोमो|भाकपा माओवादियोंकी बंदी को ले धनबाद रेल मंडल में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। रात म