पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में अमित को जिताने का निर्णय

बैठक में अमित को जिताने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतरास | राजेंद्रबालिका मध्य विद्यालय प्रांगण मेें रविवार को अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव में गवर्निंग कौंसिल सदस्य के पद पर नामांकन करने के लिए अमित कुमार सिन्हा उर्फ पिंकी लाला को बधाई दी गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर विजय होने की कामना की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि गवर्निंग कौंसिल के उम्मीदवार पिंकी लाला के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाया जाएगा। साथ ही धनबाद में अधिवक्ताओं से मिलकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी। बैठक में कैलाश प्रसाद लाला, सुरेंद्र सिंह, ब्रिजकिशोर शर्मा, बैद्यनाथ सिंह, श्यामल सिन्हा, तपन सेन, विनय लाला, अजीत कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, अशोक विश्वकर्मा, फारुख रजा, लखन गौड़, संतोष कुमार, संजय रवानी आदि थे।