पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबूलाल के सीएम बनने से ही होगा राज्य का भला : बंधु तिर्की

बाबूलाल के सीएम बनने से ही होगा राज्य का भला : बंधु तिर्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। तृणमूल कांग्रेस झारखंड विधानसभा का चुनाव महागठबंधन के तहत लड़ेगी पार्टी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। ये बातें तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने रविवार को शहर के गांधी सेवा सदन में कहीं। वे यहां पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से रू-ब-रू थे। बंधु ने एक कदम और बढ़ते हुए यहां तक कहा कि राज्य का भला बाबूलाल मरांडी के सीएम बनने से ही हो सकता है।
उनके मुताबिक, कई बड़ी पार्टियां उनके संपर्क में हैं, जिन्हें मिलाकर महागठबंधन बनाया जा सकता है। जेवीएम से भी गठबंधन पर बात हो रही है। कुछ तकनीकी समस्याएं हैं, जिनका जल्द समाधान कर लिया जाएगा। पार्टी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
मूलवासियोंको हक दिलाना होगा मुद्दा
विधानसभाचुनाव में मूलवासियों को हक दिलाने को तृणमूल कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड बनने के बाद से अब तक यहां के आदिवासियों को ठगा ही गया है। हेमंत सोरेन और अर्जुन मुंडा की सरकारों ने आदिवासियों के कल्याण की योजनाओं का फंड दूसरी योजना में ट्रांसफर कर दिया। बंधु ने कहा कि मूलवासियों का मतलब सिर्फ आदिवासियों से नहीं, बल्कि उन सभी लोगों से है, जो झारखंड में 50 वर्षों से अधिक समय से रह रहे हैं।
बंगाल ने आलू रोका, हमें कोयला रोक देना चाहिए
बंगालसरकार के आलू रोकने के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए झारखंड सरकार ही जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बंगाल सरकार से बातचीत कर आलू की आवक शुरू करानी चाहिए। बंगाल सरकार ने जिस तरह अपने राज्य के लोगों को महंगाई से निजात दिलाने के लिए दूसरे राज्यों में आलू सप्लाई रोक दी है, वैसे ही झारखंड सरकार को चाहिए कि वह बंगाल को कोयले की सप्लाई रोक दे।
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा महागठबंधन के तहत लड़ेंगे विस चुनाव

(तृकां की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बंधु तिर्की और अन्य। )