(डीसी प्रशांत कुमार के साथ वार्ता में शामिल माडा के कर्मचारी।)
धनबाद। हड़ताली माडाकर्मियों के साथ डीसी प्रशांत कुमार की वार्ता रविवार को विफल हो गई। माडा कर्मियों ने वार्ता के बाद हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। इस पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए हड़ताल को अवैध घोषित करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को देर रात अपने कब्जे में ले लिया। माडा के सभी जल संयंत्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात कर दिए गए। जलापूर्ति के लिए दो दर्जन से अधिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्हें विभिन्न पालियों में ड्यूटी सौंपी गई है। डीसी ने जिला आदेश जारी कर हर हाल में जलापूर्ति करने को कहा है। जिला प्रशासन और माडा अधिकारी जलापूर्ति शुरू करने में जुट गए हैं।
झरिया पहुंचेगा मैथन का पानी : जिलाप्रशासन ने माडा के क्षेत्रों में मैथन जलापूर्ति योजना की पाइपलाइनों से पानी सप्लाई करने की योजना बनाई है। इस योजना पर देर काम शुरू हो गया। मैथन जलापूर्ति के पाइप से माडा की पाइपलाइनों को जोड़ा जा रहा है। इसे माडा जलापूर्ति कंटिन्जेंट प्लान का नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत जिला प्रशासन ने माडा में पिछले दिनों हुई हड़ताल को देखते हुए की थी।
19माडाकर्मियों को शो-कॉज नोटिस : हड़ताल पर गए माडाकर्मियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। माडा प्रबंधन ने 19 हड़ताली कर्मियों को शो-कॉज किया है। सोमवार तक कुछ अन्य कर्मियों को भी शो-कॉज किया जा सकता है।
रविवार देर रात जनता मजदूर संघ ने खुद को माडा की हड़ताल से अलग कर लिया। छठा वेतनमान लागू करने की मांग पर अनशन पर बैठे चार माडाकर्मियों को जमसं ने समर्थन दिया था। जमसं माडा इकाई के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि डीसी और माडा के तकनीकी सदस्य के साथ हुई बैठक के बाद संघ ने हड़ताल से अलग होने का निर्णय लिया।
देर रात हड़ताल से अलग हुआ जमसं : माडा जलापूर्ति कंटिन्जेंट प्लान के तहत मैथन जलापूर्ति योजना और कतरास जलापूर्ति योजना से माडा जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन को जोड़कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जामाडोबा और तोपचांची जलापूर्ति संयंत्रों को टेकओवर कर प्रशासन जलापूर्ति शुरू करेगा। - प्रशांतकुमार, डीसी,धनबाद ।
कतरास | कतरास शहर में माडाकर्मियों की हड़ताल से लोग काफी परेशान रहे। शहरवासियों को लगातार चौथे दिन पानी नहीं मिला, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हुई। डेगची, बाल्टी और अन्य सामान के साथ लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखा गया।
जोड़ापोखर | माडाकर्मियोंकी हड़ताल का असर झरिया, कतरास, केंदुआ और करकेंद सहित दर्जनभर क्षेत्रों में व्यापक रूप में दिखने लगा है। माडाकर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से रविवार को भी जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। लगातार पांचवें दिन भी लोग पानी की खोज में भटके। जल संकट का असर हर तरफ दिखा। होटलों में चाय और नाश्ता तो मिल रहा है, पर पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा। लोग कुआें का पानी उबाल कर पी रहे हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी
इधर, झरिया और आसपास के क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार
पांच दिनों से अनशन पर बैठे माडा के कर्मियों कौशल किशोर मिश्रा, नंदलाल प्रसाद, मदन और फजरूल की स्थिति गंभीर देख पुलिस ने रविवार को उन्हें जबरन पीएमसीएच भेज दिया। जांच के बाद उन्हें पर्चियां थमा दी गईं। इसपर चारों कर्मी बिना इलाज कराए लौट गए और फिर से अनशन शुरू कर दिया। चार अन्य कर्मियों ने भी रविवार से अनशन शुरू कर दिया है।
पुलिस ने पीएमसीएच पहुंचाया डॉक्टरों ने स्लाइन की पर्ची थमाई
... तो होगी एफआईआर : माडाके एमडी डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि माडाकर्मियों ने डीसी की बात मानकर क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न किया। माडाकर्मी जल संयंत्र या जलापूर्ति व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिस पाली से माडा कर्मी हड़ताल पर गए हैं, उस पाली में तैनात कर्मियों की जिम्मेवारी बनती है कि वे माडा के उपक्रम को हैंडओवर करें। अगर क्षति मिली, तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
छठेवेतनमान पर अड़े कर्मी
डीसीने वार्ता के दौरान कर्मियों को माडा की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। डीसी ने माडाकर्मियों को एसीपी का लाभ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर के बाद उन्हें एसीपी का लाभ मिल जाएगा। पर माडाकर्मी इससे संतुष्ट नहीं हुए। वे छठा वेतनमान लागू करने की मांग पर अड़े रहे। डीसी ने तत्काल छठा वेतनमान लागू करने में असमर्थता जताई। ऐसी स्थिति में माडाकर्मियों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
संयंत्रों को चलाने का ब्लू प्रिंट तैयार : जिला प्रशासन ने जामाडोबा और तोपचांची स्थित प्लांटों को वैकल्पिक व्यवस्था से चालू करने के लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है। अभियंताओं की मदद से एक प्रारूप तैयार कर बताया गया है कि किस संयंत्र को कैसे चलाना है। संयंत्रों को चलाने से पहले क्या सावधानी बरतनी है। ब्लू प्रिंट में संयत्र की पूरी जानकारी दी गई है।