पारा मेडिकल छात्र हड़ताल पर
धनबाद ¿ आउटसोर्सिंगपर पारा मेडिकल कर्मचारियों की बहाली के विरोध में पीएमसीएच के पारा मेडिकल छात्रों ने रविवार से हड़ताल शुरू कर दी है। वे रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठे गए हैं। छात्रों की मांग है कि पीएमसीएच में आउटसोर्सिंग पर बहाली बंद हो और सरकार पारा मेडिकल स्टफ का चयन प्रतियोगिता परीक्षा या अनुबंध के आधार पर सीधे करे।
साथ ही छात्रों को स्टाइपन, क्लासरूम और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने की भी मांग की गई है।