पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोडशेडिंग और फॉल्ट से 9 घंटे पावर कट

लोडशेडिंग और फॉल्ट से 9 घंटे पावर कट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली ने फिर रोकी पानी की धार

बिजलीसंकट का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिनभर शहर में बिजली का आना-जाना लगा रहा। सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे के बीच शहर में 14 से 17 बार पावर कट हुआ। कभी बिजली दो घंटे के लिए घरों से दूर हुई तो कभी ढाई घंटे के लिए। दिनभर और रातभर बिजली संकट ने त्राहिमाम मचाए रखा। डीवीसी के गिरते उत्पादन की मार रविवार को भी जारी रही। डीवीसी ने धनबाद में 40 प्रतिशत तक बिजली कटौती की। शहर में 6 से 7 घंटे की लोडशेडिंग हुई। बाकी कसर बिजली विभाग ने पूरी कर दी। बारिश और हवा की गति ने बिजली विभाग की सप्लाई व्यवस्था को कई बार बाधित किया। पांच मिनट की बारिश ने आधे घंटे का बिजली संकट दिया। दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा। लोग पूरे दिन परेशान रहे।

..............

बिजली संकट ने एकबार फिर शहर की जलापूर्ति को बाधित किया। पेयजल स्वच्छता विभाग गांधीनगर को 24 घंटे में एकबार भी पानी सप्लाई नहीं कर पाया। वहीं शेष शहर को वन टाइम पानी मिला। भेलाटांड़ स्थित विभाग के प्लांट में पिछले 12 घंटे में 7 घंटे बिजली नहीं रही। इससे शहर के टंकी नहीं भर पाए।

सरायढेला में लगातार 4 घंटे छाया रहा अंधेरा

बिजलीविभाग के फॉल्ट ने सरायढेला के आधे दर्जन इलाकों में 4 घंटे तक लगातार ब्लैक आउट बनाए रहा। शाम 5 बजे की बारिश से आमाघाट फीडर में फॉल्ट हुआ। बिजली विभाग को इस फॉल्ट को खोजने में एक घंटे लग गया। जब फॉल्ट मिला तो डीवीसी ने लोडशेडिंग कर दी। डीवीसी की लोडशेडिंग रात 9 बजे समाप्त हुआ। बिजली व्यवस्था सामान्य होते-होते रात 9:30 बज गए।