छापेमारी में 12 टन अवैध कोयला जब्त
कालूबथान | कालूबथानओपी क्षेत्र अंतर्गत सांगामहल गांव स्थित जय मां काली इंडस्ट्री में रविवार की दोपहर धनबाद एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर 12 टन अवैध कोयला सहित एक अवैध कोयला लदा ट्रक ट्रक जब्त किया। पुलिस को देखते ही अवैध कोयला संचलाक भाग खड़े हुए। छापेमारी का नेतृत्व गोविंदपुर पुलिस निरीक्षक रवींद्र कुमार राय ने किया। इस संबंध में भट्ठा संचालक दल्लू उर्फ दलजीत सिंह डांग, निमाई बाउरी, ट्रक चालक ट्रक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।