- Hindi News
- प्रेमी से मिलने जा रही प्रेमिका ट्रेन में पकड़ाई
प्रेमी से मिलने जा रही प्रेमिका ट्रेन में पकड़ाई
धनबाद | प्रेमीसे मिलने एलेप्पी एक्सप्रेस से चेन्नई जा रही प्रेमिका रविवार को रांची में पकड़ी गई। युवती को रांची महिला थाने में रखा गया है। सरायढेला पुलिस उसे सोमवार को परिजनों के हवाले करेगी। पुलिस के अनुसार, सेंट्रल हॉस्पिटल के पास रहनेवाली युवती का प्रेमी उसका पड़ोसी है और चेन्नई में पढ़ता है। युवती उससे शादी के इरादे से रविवार को घर से भाग एलेप्पी में सवार हो गई। इधर, घरवालों ने सरायढेला थाने में उसके लापता होने की सूचना दी। सरायढेला पुलिस ने रांची जीआरपी को सूचना दी।
रांची जीआरपी ने ट्रेन वहां पहुंचते ही कोच में सर्च कर युवती को पकड़ लिया और सरायढेला पुलिस को सूचना दे दी।