पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्याय सभी का अधिकार : प्रवीण

न्याय सभी का अधिकार : प्रवीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | रोटरीक्लब ऑफ धनबाद की ओर से रविवार को धनबाद क्लब में फोरम फोर फस्ट जस्टिस पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मानवाधिकारी कार्यकर्ता प्रवीण पटेल ने कहा कि न्याय हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और यह हर भारतीयों को मिलना चाहिए। न्याय की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। आलम यह है कि देश की अदालतों में 3 करोड़ से अधिक मुकदमे लंबित है। न्यायपालिका बचाओ देश बचाओं का नारा बुलंद करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से इस मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया।



कार्यशाला को अध्यक्ष राजेश परकारिया और राजन गंडोत्रा ने संबोधित किया। इस कार्यशाला में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अलावे धनबाद क्लब के सदस्य भी मौजूद थे।